राजनांदगांव विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत मंगलवार को एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने 4 उप निरीक्षकों को स्टार लगाकर पदोन्नत किया। इनमें रमेश कुमार पटेल, ढाल सिंह साहू, राजेश मिश्रा, अवनीश कुमार श्रीवास को स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। एसपी द्वारा निरीक्षकों को बधाई दी गई। इस अवसर पर डीएसपी अजीत ओगरे, रक्षित निरीक्षक अरविंद साहू एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित थे।