शीतला मंदिर बाजार चौक में अयोध्या से आए अक्षत कलश का स्वागत किया गया। इसके लिए महिलाओं और बालिकाओं ने शोभायात्रा निकाली और गांव में भ्रमण किया। शोभायात्रा में भारी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही। अंत में शीतला मंदिर के सामने वक्ताओं ने अपना उदबोधन दिया। इस अवसर पर हनुमान मंदिर चौक में रामायण पाठ किया गया।
अक्षत कलश के कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम सरपंच टीकम पटेल, राजेन्द्र जैन, अशोक जैन, पुरुषोत्तम साहू, ग्राम पटेल अमरोतन साहू, रमेश जैन, रेखराम पटेल, बोधन पटेल, दुलार पटेल, प्रभात साहू, हुमन साहू, जितेंद्र सिन्हा, दीनू साहू, राजेश साहू, धरम जैन व वाणी विलास पटेल व ग्रामीण जन उपस्थित हुए। यह जानकारी ग्राम पटेल अमरोतन साहू ने दी।