राजनांदगांव . जिला सराफा एसोसिएशन राजनांदगांव द्वारा श्री राम जी की शोभायात्रा आयोजित हुई। आने वाली २२ जनवरी एक ऐसी एतिहासिक तिथि होने जा रही है जब करीब 5 शताब्दियों से भी अधिक समय से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अपने घर ( मंदिर ) मे विराजित होने जा रहे हैं। ऐसा क्षण देखने वाले हम धन्य है जिस पल को हमारी पिछली 7 पीढ़ियों ने नही देखा हम देखने जा रहे है।
इस पल को जीवन्त करते हुए इस क्षण को जीते हुए आज जिला सराफा एसोसिएशन राजनांदगांव ने अविस्मरणीय शोभायात्रा का आयोजन किया जिसमे बाल रूप मे श्री राम , माता सीता साहित हनुमान जी के साक्षात दर्शन हुए।
शोभायात्रा भगवान नरसिंह जी के मंदिर से आशीर्वाद ले कर सुमधुर भजनो के अविरल धारा के साथ शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर महावीर चौक पहुंची जहाँ श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज राजनांदगाव द्वारा भगवान हनुमान जी के प्रसाद् केसर दूध का भोग का वितरण हुआ और दर्शन लाभ ले कर वापस भारत माता चौक मे आयी जहाँ स्वल्पाहार की व्यवस्था थी। इस क्षण और आज के आनंद के लिए सराफा एसोसिएशन के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया.