राजनांदगांव । दक्षिण पूर्वी मध्य रेलवे किनारे शहर के रामनगर वार्ड में नालियों की सफाई नहीं होने तथा गंदा पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से नालीयों में गंदगी और बदबू का आलम है। ठहरे हुए गंदे पानी में असंख्य मच्छर पनप रहे हैं जो रातों में उस क्षेत्र वासियों को सोने नहीं देते और दिन में उनका चैन छीन लेते हैं।
सूत्रों के हवाले से नगर निगम के लोक निर्माण आवास एवं पर्यावरण विभाग के सभापति वार्ड पार्षद मधुकर बंजारे ही है जो ध्यान नहीं दे रहे हैं ऐसे में वार्ड के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। इस वार्ड के अलावा ऐसी ही समस्या श्री राम कॉलोनी और विनायक कॉलोनी भी है। पार्षद के खिलाफ नाराजगी की बढ़ती जा रही है। यदि नालियों सफाई नहीं की जाती है साथ ही ठहरे हुए पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की जाती है। तो वार्ड वासियों को मजबूरन सड़क पर आकर आंदोलन करना पड़ेगा।
