राजनांदगांव . चिचोला चौकी पुलिस ने एक नाबालिग बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को महाराष्ट्र के सतारा से गिरतार कर लिया है। वहीं बालिका को आरोपी के कब्जे से बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने 20 जुलाई को उसके अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत बालिका की तलाश शुरू की गई। अपहृता के कोरेगांव महाराष्ट्र में आरोपी भूपेन्द्र कर्र्ष पिता शीतल कर्ष उम्र 21 साल निवासी मलदी थाना कसडोल जिला बलौदा बाजार के कब्जे में होने की जानकारी थी।