राजनांदगांव . छुईखदान थाना क्षेत्र के ग्राम खुड़मुड़ी में मंगलवार को खेत गई एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर गहने लूटकर फरार होने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी पिताबर निषाद ने शिकायत दर्ज कराई है कि मंगलवार को उसकी मां सुरूज बाई उनके परसाखार में स्थित बाड़ी में सब्जी की रखवाली करने गई थी। आरोपी गणेश्वर चेलक उर्फ बंठु बुजुर्ग महिला को अकेली पाकर उसके साथ मारपीट करते गले में पहनी चांदी के सुतिया, खिनवा व फुल्ली को लूटकर फरार हो गया।