डोंगरगढ़। पुत्र द्वारा अपने पिता से मारपीट करने, गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में
आया है। आरोपी के पिता प्रार्थी गुलाब राम साहू ने पुलिस को बताया की वह ग्राम नागतराई में खेती किसानी का काम करता है। कि आज 6 अक्टुबर को करीबन 10:30 बजे अपने घर में था मेरा लडका विजय कुमार मुझे स्कूटी का चांबी मांगा स्कूटी को मेरा भतीजा मीनू साहू लेकर गया था। चाबी मोनू के पास में था मुझे नहीं मालूम ,मैने चाबी देने से मना किया।
इस बात को लेकर मेरा लड़का मुझे मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार व जान से मारने की धमकी देकर लोहे की फुकनी से मारने की धमकी देकर लोहे की फुकनी से मारपीट करने से मेरे सीर में दोनों हाथ की कलाई दोनों पैर के घुटने में चोट आई है दर्द हो रहा है मारपीट को मीनू उत्तम व भुवन साहू देखे सुने एव बीच बचाव किये है। पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया और जांच के लिए लिया गया।