डोंगरगढ़ । मकान मालिक द्वारा मकान का किराया नहीं देने वाली किरायादार के साथ विवाद करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रार्थिया मीना रजक ने पुलिस को बताया की वह बुधवारी पारा वार्ड नं. 14 डोंगरगढ़ में दीनू गौली के मकान में किराये में रहती है।वह सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र डोंगरगढ़ में वार्ड ब्वाय के पद पर कार्य करती है। आज 6 अक्टुबर 2023 को ड्यूटी कर दोपहर 1:30 बजे घर पहुंची तब दीनू गौली घर आकर मेरे किराये के मकान में घुसकर घर का किराया का पैसा मांगा तो मै बोली कि एडवांस पैसा जमा कर दी हू बोलने पर दीनू गौली ने मुझे तुम मेरा मकान खाली कर दो बोलकर घर के बाहर आकर मुझे मां बहन की अश्लील गंदी गंदी गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर बाल पकड़कर हाथ मुक्का से मारपीट किया है। मारपीट करने से मेरे सीट, बाये हाथ के कलाई एवं दोनों पैर में चोट आई है। मारपीट करने से रोशनी एवं राजा गौली देखी एवं बीच बचाव किये है। पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया और जांच के लिए लिया गया।