० जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सौरभ वैष्णव के नेतृत्व में हुवा जोरदार स्वागत
राजनांदगांव। डोंगरगढ़ विधानसभा के घुमका में भेंट मुलाकात पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन पर घुमका में युवा कांग्रेस ने अपने नेता के आगमन पर जोरदार अभिनंदन स्वागत किया गया। इस दौरान गाजे-बाजे, आतिशबाजी, पुष्पवर्षा के साथ कका जिंदाबाद, युवा कांग्रेस जिंदाबाद, भुपेश-भुनेश्वर फिर एक बार के नारों से समा गूंज गया। मुख्यमंत्री बघेल ने युवा कांग्रेस झंडे को लहराकर युवा साथियों का अभिनंदन स्वीकार किये व जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू व विधानसभा अध्यक्ष सौरभ वैष्णव द्वारा मुख्यमंत्री को तख्ती गुब्बारा को आसमान में छोड़ने निवेदन पर मुख्यमंत्री ने स्वीकार किये। स्वागत के दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष गंभीर साहू, शिवा बघेल, ललित चाँदतारे, आशीष वर्मा, दिनेश पुराणिक, गीता लाल वर्मा, रमाकांत साहू, मुकेश निर्मलकर, सत्यम साहू, बिल्लू साहू, रितेश सिन्हा, अमित राजपूत, प्रमोद वर्मा, राजेश सान, संदीप वर्मा, देवशरण वर्मा, पप्पू नेताम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।