राजनांदगांव। कैलाश नगर निवासी सुंदरलाल वर्मा (88 वर्ष) का दिनांक 14 नवंबर को निधन हो गया। श्री सुंदर लाल वर्मा उप संचालक पंचायत एवं समाज सेवा से रिटायर्ड अफसर थे आप की अंतिम यात्रा आज 15 नवंबर को निज निवास कैलाश नगर से निकलकर लखोली मुक्तिधाम पहुंची, जहां अंतिम संस्कार किया गया, अंतिम संस्कार में गणमान्य नागरिक सामाजिक बंधु एवं रिश्तेदार शामिल हुऐ, उपस्थित जनों ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व. सुंदर लाल वर्मा के 4 पुत्र एवं 1 पुत्री सहित पोते पोतियों से भरापुरा परिवार छोड़ इस दुनिया से विदा हो गए। आप राजेश वर्मा, अखिलेश वर्मा, जयेश वर्मा स्टेट बैंक मैनेजर एवं परेश वर्मा क्रीडा अधिकारी राजनंदगांव के पिता थे।