राजनांदगांव। विगत दिनों धमतरी में आयोजित छठवीं राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप संपन्न हुई जिसमें गायत्री स्कूल के खिलाड़ी भी उस प्रतियोगिता में शामिल हुए तथा शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण 2 रजत तथा 5 कस्य पदक लेकर स्कूल के साथ-साथ संस्कारधानी को भी गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए शाला के मार्शल आर्ट् प्रशिक्षक जयप्रकाश साहू ने बताया कि इस दो दिवसीय राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में कुल 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया था तथा हमारे खिलाडियों ने भी अपना दमखम दिखाते हुऐ कुल 9 पदको पर कब्जा जमाया।विजेता खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं स्वर्ण पदक विजेता में- मेहल राजगढ़, योजस्व साहू।
रजत पदक विजेता खिलाड़ी में- वेद पटेल, योजस्व साहू।
कास्य पदक विजेता खिलाड़ी में- प्रियंका चौगुले, सिद्धांत मुंदड़ा, भावेश खरे रहे।
विजेता खिलाड़ियों को प्रार्थना सभागृह में प्राचार्य श्रीमती शैलजा नायर, श्रीमती पिंकी खंडेलवाल के द्वारा बच्चों को मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष श्रीमती श्रीमती संध्यादेवी सिंघल, श्री राजेश जैन, सचिव श्री गगन लड्ढा, सहसचिव श्री निकुंज सिंघल, कोषाध्यक्ष श्री सूर्यकान्त चितलांग्या, संरक्षक श्री नंदकिशोर सुरजन, श्रीमती सुषमा सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी श्री हरीश गांधी, श्रीमती रूपाली गांधी, एकेडमिक डायरेक्टर श्री अमित उत्तलवार, प्राचार्य श्रीमती शैलजा नायर, श्रीमती पिंकी खंडेलवाल, उप प्राचार्य श्रीमती रश्मि ठाकुर, प्रशासक श्री अनिल वाजपेयी, स्कूल मैनेजर श्री तरणजीत सिंह टूटेजा एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं दी।