राजनांदगांव। शिक्षा व संस्कार के क्षेत्र में अग्रणी गायत्री विद्यापीठ रा’य स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल रहा। उक्त प्रतियोगिता वेसलियन हायर सेकेण्डरी स्कूल में आयोजित था, जिसमें विभिन्न जिलों के विद्यार्थियों ने उक्त प्रतियोगिता में भाग लिया। ‘‘कौशिकी 2024’’ प्रतियोगिता का नाम यिा गया था जिसमें गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
कक्षा 12वीं की छात्रा पलक सोनी ने गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया, कक्षा 12वीं की राशि कांकरिया ने नृत्य में द्वितीय, कक्षा 9वीं से प्रियल राजा ने नृत्य में द्वितीय एवं कक्षा 7वीं से जिनिशा साहू ने नृत्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
ज्ञात हो कि शाला की ख्याति प्राप्त नृत्य शिक्षिका श्रीमती भारती यादव, संगीत शिक्षक श्री प्रशांत कुशवाहा, दिनेश साहू के कुशल मार्गदर्शन में गायत्री विद्यापीठ के अनेक विद्यार्थी अनेक विधाओं में कई प्रतियोगिताएं जीत चुके हैं जिनकी कार्यप्रणाली काबिले तारीफ है।
इस अवसर पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष श्रीमती श्रीमती संध्यादेवी सिंघल, श्री राजेश जैन, सचिव श्री गगन लड्ढा, सहसचिव श्री निकुंज सिंघल, कोषाध्यक्ष श्री सूर्यकान्त चितलांग्या, संरक्षक श्री नंदकिशोर सुरजन, श्रीमती सुषमा सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी श्री हरीश गांधी, श्रीमती रूपाली गांधी, एकेडमिक डायरेक्टर श्री अमित उत्तलवार, प्राचार्य श्रीमती शैलजा नायर, उप प्राचार्य श्रीमती रश्मि ठाकुर, प्रशासक श्री अनिल वाजपेयी, स्कूल मैनेजर श्री तरणजीत सिंह टूटेजा एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं दी।