लायंस क्लब ऑफ़ नांदगांव द्वारा सेवा के क्षेत्र में पीड़ित मानव की सेवा करने का संकल्प लेकर विगत 47 वर्षों से निरंतर सेवा कार्यों को नए आयाम के साथ कार्य कर रहे हैं। क्लब को नई ऊंचाइयों के सोपान पर ले जाने वाले लायंस क्लब नांदगांव के पूर्व अध्यक्षों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रीजन चेयरपर्सन लायन बृजकिशोर सुरजन, जोन चेयरपर्सन लायन रणदीप सिंह भाटिया, लायंस अध्यक्ष ललित भंसाली, वरिष्ठ लायन अशोक कोटडिया, लायन आनंद वर्गीस, लायन राजेश कोटडिया द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। ध्वज वंदन का पठन दिनेश अग्रवाल, कर सलाहकार ने किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में लायन ललित भंसाली ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि लायंस क्लब नांदगांव शहर की सबसे पुरानी संस्था है। पीड़ित मानवता के लिए बढ़-चढ़कर सेवा कार्य कर रहे हैं। मुझे इस संस्था का अध्यक्ष का भार दो वर्षों का मिला है।

इस अवसर पर दीपावली मिलन के साथ सभी अतिथियों एवं लायंस सदस्यों, एवं लायनेड महिलाओं का कुमकुम तिलक कर अभिनंदन किया गया।
पूर्व अध्यक्षगण लायन अशोक कोटडिया, लायन आनंद वर्गीस, लायन अमलेंद्रु हाजरा, लायन एच.बी.गात्री, लायन दिलीप खंडेलवाल, लायन सुभाष अग्रवाल, लायन प्रमोद बागड़ी, लायन ललित भंसाली का अभिनंदन स्वागत कर उन्हें क्लब की ओर से स्मृति स्वरूप पेन भेंट की गई। सभी पूर्व अध्यक्षों ने अपने उद्बोधन में अपने कार्यकाल पर किए गए सेवा कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।
क्लब के सचिव लायन राजेश कोटडिया ने सेवा गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए सचिव प्रतिवेदन पढ़ा। रीजन चेयरपर्सन बृजकिशोर सुरजन ने कहा कि लायंस क्लब ऑफ नांदगांव के लिए क्लब का मैं सदस्य बना। उसके बाद लायंस क्लब ऑफ नांदगांव का सदस्य बनकर सेवा गतिविधियों का संचालन किया।

इस क्लब ने डिस्ट्रिक्ट में पद्मश्री लायन डॉ. पुखराज बाफना एवं लायन टीकमचंद जैन दो डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के पद पर आसीन हुए। जोन चेयरपर्सन लायन रणदीप सिंह भाटिया ने नांदगांव क्लब के सदस्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि नांदगांव क्लब का नाम पूरे डिस्ट्रिक्ट को गौरवान्वित करता है।
लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा एवं सचिव प्रकाश सांखला ने भी अपने क्लब की ओर से पूर्व लायन अध्यक्षों का माल्यार्पण कर सम्मान किया। लायंस क्लब
नांदगांव की ओर से रीजन
चेयरमेन बृजकिशोर सुरजन एवं जोन चेयरपर्सन रणदीप सिंह भाटिया को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन नए सदस्य लायन आकाश चोपड़ा ने बहुत सुंदर ढंग से संपादित किया।
कार्यक्रम में लायन डॉ. दिनेश डहरिया, लायन योगेश गुप्ता, लायन अशोक कोटडिया, लायन आनंद वर्गीस, लायन ललित भंसाली, लायन अमलेंद्रु हाजरा, लायन प्रमोद बागड़ी, लायन एच. बी. गात्री, लायन राजेश कोटडिया, लायन प्रतीक चोपड़ा लायन आकाश भंसाली, लायन राहुल बैद, लायनेड लता कोटडिया, लायनेड वर्षा कोटाडिया आदि ने अपनी सहभागिता के साथ उपस्थिति दर्ज कराई।
आभार प्रदर्शन लायन अमलेंद्रु हाजरा ने किया।
उक्त जानकारी अशोक श्रीवास्तव पी.आर.ओ. ने दी।