अम्बागढ़ चौकी:- ग्राम टोलगांव, ब्रह्मणभेडी, विकास खंड अंबागढ़ चौकी, जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी में बाल दिवस के अवसर पर सभी बच्चों पुच्छ गुच्छ एवं पेन देकर सम्मानित किए।
सर्व प्रथम देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के तैल चित्र मे माल्यार्पण किए।
कोचिंग संस्थान के मार्गदर्शक एवं संस्थापक श्री नीलकंठ कोमरे ने बाल दिवस पर प्रकाश डाला भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी रहे है जिसके जन्मदिवस हम सब लोग बाल दिवस के रूप में मानते है।उसे बच्चो से अधिक लगाव था इस लिए बच्चे उसे चाचा नेहरू भी कहते है।

भुनेश्वर सेन ने कहा हम सभी को मिलजुलकर रहना चाहिए,आगामी परीक्षा की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर राजू निर्मल,किरण मंडावी, प्रफुल्ल भंडारी, नीलकंठ कोमरे,भुनेश्वर सेन,चंचल सोनवानी,कारण, योगेश,प्रांसी,रेणुका साहू,पूजा साहू, योगेश्वर, तारणी,पंकज,खुशी,लक्ष्मी बहुत सारे बच्चों उपस्थित सम्मान पाकर बहुत प्रसन्न हुए।