राजनांदगांव 29 जुलाई। नगर विकास की कडी में नगर निगम द्वारा मूलभूत सुविधा रोड नाली के अलावा सामुदायिक भवन, उद्यान, मुक्तिधाम उन्नयन, तालाब सौदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। इसी कडी में आज महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने ठा.प्यारेलाल सिंह वार्ड नं. 16 में महापौर निधि अंतर्गत 3.00 लाख रूपये की लागत से हनुमान मंदिर के पास सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपूजन पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री मधुकर वंजारी, सतीश मसीह, संतोष पल्ले, भागचंद साहू, राजेश गुप्ता चम्पू, गणेश पवार, वार्ड नं. 16 के पार्षद श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा,जिला योजना समिति के सदस्य श्री अमीन हुड्डा, पार्षद प्रतिनिधि श्री सचिन टुरहाटे व श्री दीनू साहू एवं मंदिर के पूजारी ऋषु तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा हनुमान मंदिर में शिवलिंग में जल चढ़ाकर पूजा अर्चना की तथा हनुमान जी व भोलेनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात वार्ड के सर्वश्री भावेश गुप्ता, राजा तिवारी, अमित सोनी, श्रीमती ज्योति तिवारी, तुलोचना मारकंडे, तुलसी साहू द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ से आत्मीय स्वागत किया। स्वागत तत्पश्चात अतिथियों द्वारा सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का पूजा अर्चना कर, श्रीफल फोड कर भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम में महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि नगर निगम द्वारा मूलभूत सुविधा रोड नाली निर्माण सहित राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत सामुदायिक भवन,मुक्तिधाम उन्नयन, तालाब सौदर्यीकरण, उद्यान निर्माण कार्यो के लिये शासन द्वारा स्वीकृत राशि से सभी वार्डो में विकास कार्य कराये जा रहे है, इसी कडी में आज महापौर निधि अंतर्गत वार्ड नं. 16 में हनुमान मंदिर के पास सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण किया जायेगा, जिसका आज भूमिपूजन किया जा रहा हैै। उक्त निर्माण कार्य प्रांरभ कर गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराया जायेगा ताकि वार्ड वासियों को इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर उप अभियंता श्री डागेश्वर गर्ग सहित वार्डवासी उपस्थित थे।
महापौर ने की बजट की समीक्षा
राजनांदगांव 29 जुलाई। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने आज अपने कक्ष में निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी की उपस्थिति मंे बजट क्रियान्वयन के संबंध में बिंदूवार चर्चा कर कार्य के संबंध में जानकारी लेते हुये शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये। उन्होंने बजट प्रावधानानुसार जो कार्य किये जा रहे है उनके प्रगति की जानकारी ली और दीर्धकालीन योजनाएं व्यवसायिक परिसर, समृद्धि बाजार आदि के संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजने संबंधी प्रक्रिया की जानकारी ली।
बजट प्रावधन के संबंध में महापौर श्रीमती देशमुख ने बताया कि मुक्तिधाम उन्नयन, खेल मैदान निर्माण, उद्यान विकास, तालाब सौदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। इसी प्रकार वार्डो में सामुदायिक भवन निर्माण भी कराये जा रहे है। साथ ही चौक चौराहों का सौदर्यीकरण भी मांग अनुसार किये जा रहे है। इसके अलावा शहर में वृहद वृक्षारोपण के तहत रोड के किनारे, तालाब के किनारे, उद्यान, डिवाईडर एवं रिक्त भूमि में वृक्षारोपण किया जा रहा है। खेलो को प्रोत्साहन के तहत भारोत्तोलक में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल में पदक प्राप्त करने पर सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान किया गया।
महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि निगम के आय के स्त्रांेत में वृद्धि करने व्यवसायिक परिसर निर्माण का प्रावधान रखा गया है, इस संबंध में मुख्यमंत्री पालिका बाजार अंतर्गत पुराना बस स्टैण्ड में व्यवसायिक परिसर निर्माण के लिये शासन स्वीकृति के अनुक्रम में महापौर परिषद में अनुशंसा उपरांत अग्रिम कार्यवाही के लिये शासन को भेजा जा रहा है। उन्होने आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी से कहा कि शेष व्यवसायिक परिसर के लिये कार्यवाही कर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजाना सुनिश्चित करे। साथ ही अन्य प्रावधानों पर भी प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करे। बैठक में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री मधुकर वंजारी, सतीश मसीह, संतोष पल्ले,विनय झा, भागचंद साहू, राजेश गुप्ता चम्पू, गणेश पवार,राजा तिवारी, जिला योजना समिति के सदस्य श्री अमीन हुड्डा सहित विभागीय प्रमुख उपस्थित थे।