राजनांदगांव. आज छत्तीसगढ़ एनएसयूआई प्रदेश संयुक्त महासचिव राजा यादव के नेतृत्व में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी के साथ अमर्यादित व्यवहार किए जाने के विरोध में स्मृति ईरानी का पुतला दहन किया गया।।
एनएसयूआई प्रदेश संयुक्त महासचिव राजा यादव ने कहा कि भाजपा के नेताओं के द्वारा लगातार कांग्रेसी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी के बारे में अपशब्द ,अमर्यादित व्यवहार किया जा रहा है जिस का विरोध एनएसयूआई करती है और मांग करती है कि की स्मृति ईरानी के द्वारा किए गए अमर्यादित व्यवहार पर सोनिया गांधी जी से माफी मांगे।।

छात्र नेता उज्जवल निर्मलकर एवं शुभम प्रजापति ने कहा कि संसद परिसर में किए गए अमर्यादित व्यवहार को लोकसभा स्पीकर को संज्ञान लेना चाहिए एवं स्मृति ईरानी पर कार्रवाई करनी चाहिए, कि भविष्य में कोई भी इस प्रकार की हरकत ना कर सके।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई प्रदेश संयुक्त महासचिव राजा यादव, उज्जवल निर्मलकर, शुभम प्रजापति, यमन सांडे, रोहन कुंजाम, शुभम सोनवाने, यश, मीत हतिले, देवेंद्र देवांगन, वैभव राजपूत, मोनिश साहू, आशीष रजक, केशव साहू, संतोष साहू, आदि उपस्थित रहे ।।