राजनांदगांव ग्राम हल्दी शिवनाथ वार्ड नं. 51 में 28 दिसंबर से 5 जनवरी तक श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है। अठभैया परिवार के द्वारा आयोजित इस भागवत महापुराण के कथावाचक मानस केसरी पं. रघुनंदन प्रसाद दुबे रवेलीडीह दुर्ग हैं। वहीं पारायण पाठ पं. शंकर प्रसाद तिवारी धमधा करेंगे।
हल्दी वार्ड के पूर्व पार्षद रुपेश साहू ने बताया कि घनश्याम सिंह साहू, सुकोबाई साहू एवं समस्त अठभैया परिवार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पहले दिन 28 दिसंबर को पंचांग वेदी पूजन कर गोकर्ण कथा सुनाई जाएगी। इसके बाद 29 से रोजाना सुबह 10 बजे से एक बजे व दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक शुकदेव जन्म से लेकर भागवत रचना, सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, जड़ भरत कथा सहित समुद्र मंथन, श्रीकृष्ण जन्म कथा, कंस वध, रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र के अलावा परीक्षित मोक्ष की कथा सुनाई जाएगी। अंतिम दिन पांच जनवरी को गीता पाठ, हवन, तर्पण व पूर्णाहुति होगी। अठभैया परिवार ने समस्त माता-बहनों, बन्धुओं से श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ में पहंंुचकर लाभ लेने की अपील की है। यह जानकारी रुपेश साहू ने दी।