दो सूत्रीय मांग को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने मंगलवार को हाईवे जाम कर हुंकार भरी। समाज द्वारा चिचोला में डोंगरगढ़ मोड़ के पास तकरीबन दो घंटे तक चक्काजाम कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हाइवे के दोनों ओर ट्रैफिक की लंबी लाइन लग थी कलेक्टर को बुलाने की जिद पर अड़े रहे प्रदर्शन में राजनांदगांव सहित केसीजी व एमएमसी जिले से पदाधिकारी व समाज के लोग सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे थे। रैली शहीद बिरसामुंडा की तस्वीर को सामने रखकर छुरिया मोड़ से प्रारंभ होकर डोंगरगढ़ मोड़ पहुंची यहां तकरीबन दो घंटे तक सड़क को दोनों ओर से जाम कर प्रदर्शन किया। रैली तकरीबन तीन किमी लंबी रही। प्रदर्शनकारी स्थल पर कलेक्टर को बुलाने अड़े रहे। यहां पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। जाम के दौरान जरूरी वाहनों को नहीं रोका सर्व आदिवासी समाज ने अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया। हाइवे जाम होने के कारण दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन लगी रही। हालांकि इस दौरान स्कूल बस, एंबुलेंस सहित अन्य जरूरी सुविधा में लगे वाहनों को नहीं रोका गया। आरक्षण में 12 प्रतिशत कटौती से आक्रोश बता दें कि सन 2012 से जारी 32 प्रतिशत आरक्षण को हाईकोर्ट के फैसला आने के बाद गत 19 सितम्बर से 12 प्रतिशत आरक्षण कम करके 20 प्रतिशत आरक्षण कर दिया गया। इसके विरोध में ही सर्व आदिवासी समाज ने प्रदर्शन किया।