राजनांदगांव . गायत्री विद्यापीठ केसर नगर में सुंदर कांड गायन एवं व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि गीता घासी साहू अध्यक्ष जिला पंचायत राजनादगांव थीं। राम चरित्र मानस की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर अतिथियों के द्वारा की गई। गायत्री विद्यापीठ द्वारा मुख्य अतिथि गीता घासी साहू को बैच, गमछा, गुलदस्ता एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष गीता ने कहा कि राम चरित्र मानस पढ़ते हैं,स्वयं जो मनुष्य जीवन है उसके बारे में हम स्वयं जानते हैं कि किस तरह से रामजी का जन्म हुआ और किस तरह से उन्होंने एक अच्छे बेटे के रूप में दुनिया में प्रसिद्ध हुए। इस अवसर पर रमेश पटेल अध्यक्ष जिला भाजपा, भरत वर्मा सांसद प्रतिनिधि, रजक वैष्णव, मिडिया प्रभारी, नंद किशोर सुरजन अध्यक्ष स्कुल समिति, हरिश गांधी सचिव गायत्री स्कुल, वत्सला अय्यर (प्राचार्य), सुखमा सुरजन, संध्या सिंघल, सीमा डोल्हे, शारदा तिवारी, राजा भाई सुरजन सहित शिक्षक शिक्षिकाएं एवं स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।