राजनांदगांव. पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल बेंच प्रेस डैड लिफ्ट पुरुष एवं महिला वर्ग सब जूनियर जूनियर सीनियर एवं मास्टर तीनों वर्गों की स्पर्धा श्रीराम चौक खुर्सीपार भिलाई हुई। पुरुष वर्ग में संतोष कुमार साहू ने 62 किलो में भाग लिया था और 120 किलो बेंच प्रेस और 205 किलो डेड लिफ्ट किया और दोनों में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) प्राप्त किया। संतोष कुमार साहू को छत्तीसगढ़ स्ट्रांगेस्ट मैन का खिताब भी दिया गया।