रायपुर। राजधानी के देवपुरी में बिना मान्यता के साईनाथ पैरामेडिकल कालेज का संचालन पिछले 3 सालों से होता रहा। मामला सामने आने के बाद गुरुवार को सैकड़ों छात्रों ने कालेज का घेराव कर जमकर हंगामा किया।
एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे सैकड़ों छात्रों ने कालेज प्रबंधन को घेरकर उनसे सवाल सवाल जवाब किया। लेकिन कालेज प्रबंधन के पास किसी भी सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं आया। इस बीच छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की वही मामले की शिकायत पुलिस से की गई है, जिसमें एफआइआर की भी तैयारी चल रही है।
बता दें देवपुरी में पिछले तीन साल से साईनाथ पैरामेडिकल कालेज का संचालन किया जा रहा है। इसमें करीब 300 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, जो राजधानी समेत विभिन्न जिलों से हैं। दाखिले के बाद पढ़ाई के दौरान परीक्षा ना होने और कालेज की स्थिति संदिग्ध लगने पर छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन से जानकारी मांगने शुरू की लेकिन कॉलेज प्रबंधन छात्रों को गोलमोल जवाब देता रहा।
इधर कॉलेज प्रबंधन खुद को मध्य प्रदेश से मान्यता प्राप्त संस्था बता रहे हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार साईनाथ पैरामेडिकल कालेज नाम से यहां पर किसी संस्था को पाठ्यक्रम के लिए मान्यता नहीं दी गई है। जिन कॉलेजों को जिससे शिक्षा विभाग की तरफ से मान्यता दी जाती है उनका पूरा ब्यौरा वेबसाइट और सूचना पटल पर चस्पा किया जाता है। ऐसी किसी भी संस्था को उन्होंने मान्यता नहीं दी है। अगर इस तरीके का मामला सामने आ रहा है तो सीधे पुलिस को एफआइआर करनी चाहिए।
छात्रों का भविष्य दांव पर
साईनाथ पैरामेडिकल कालेज के फर्जी होने का मामला सामने आते ही यहां पढ़ने वाले करीब 300 छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है। यह कालेज खुद को मध्य प्रदेश मेसयू कालेज से एफिलेटेड बता रहे हैं जबकि यहां पर इनका पंजीयन ही नहीं है।