भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी वर्ष पर शक्ति केंद्र कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पवन मेश्राम ने पलांदुर शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी बूथों में बैठक ली।
डोंगरगढ़ ग्रामीण मंडल के शक्ति केंद्र पलांदुर के अंतर्गत आने वाले बूथ छिपा, दोडकी, छोटेकुसमी, बड़े कुसमी पांचों बूथों में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के साथ ही भाजपा की रीति-नीति पर चर्चा की। डोंगरगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जैन कुमार मेश्राम को कार्य विस्तारक का पुस्तक को सौंपा। मौके पर पलांदुर शक्ति केंद्र के प्रभारी छबिल साहू, डोंगरगढ़ ग्रामीण के महामंत्री छबिल देवांगन सहित सभी बूथ के अध्यक्ष, सदस्य उपस्थित रहे।