राजनांदगांव। संस्कारधानी में हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर हनुमान जयंती आयोजन समिति पेटी ग्रुप द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। कोरोना संक्रमण की वजह से बीते दो साल से हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन नहीं हो पाया था, लेकिन इस साल हनुमान जन्मोत्सव 16 अप्रैल को हर्षोल्लास से मनेगा। इससे एक दिन पहले 15 अप्रैल को शहर में मोटर साइकिल रैली निकाली जाएगी। वहीं शाम छह बजे शहर के जय स्तंभ चौक पर भजन सम्राट भावेश बैद व साथियों द्वारा भजन संध्या व हनुमान चालीसा का पाठ होगा।
समिति के झम्मन देवांगन ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव से एक दिन पहले 15 अप्रैल को मोटर साइकिल रैली शहर के म्युनिस्पिल स्कूल मैदान से दोपहर तीन बजे निकलेगी। जिसकी तैयारी समिति के सदस्यों द्वारा की जा रही है। मोटर साइकिल रैली म्युनिस्पिल स्कूल मैदान से गुरुनानक चौक होकर मानव मंदिर चौक, दुर्गा चौक, इंदिरा नगर चौक, नदंई चौक, कुआ चौक, बंसतपुर थाना चौक, भारत माता चौक, पुराना गंज चौक, भरकापारा काली मांई मंदिर रोड से अग्रसेन चौक होकर रामाधीन मार्ग, तिरंगा चौक, भारत माता चौक, कामठी लाइन, जीई रोड पोस्ट आफिस चौक होते हुए भगत सिंह चौक, आजाद चौक, मानव मंदिर चौक, जय स्तंभ चौक, महावीर चौक, रेलवे ओवर ब्रिज से चिखली प्यारेलाल चौक, शांति नगर रोड़ से पुराना ढ़ाबा रोड़, नया ढ़ाबा, मोतीपुर, रेलेव इंडर ब्रिज से स्टेडियम चौक, बंसतपुर चौक, नया गंज मंडी के सामने से कृषि महाविद्यालय रोड होते हुए मेजर ध्यानचंद चौक से दिग्विजय कालेज, सोनार पारा, फौव्वारा चौक, अग्रहरि भवन होते हुए वापस म्युनिस्पिल स्कूल मैदान में खत्म होगी।
बाजे-गाजे के साथ निकलेगी शोभायात्रा हनुमान जन्मोत्सव पर 16 अप्रैल को बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा निकलेगी। जो शहर के म्युनिस्पिल स्कूल मैदान से दोपहर तीन बजे निकाली जाएगी। समिति के झम्मन देवांगन ने बताया कि शोभायात्रा म्युनिस्पिल स्कूल मैदान से जीइ रोड होकर गुरु नानक चौक, मानव मंदिर चौक, दुर्गा चौक, बसंतपुर थाना चौक से भारत माता चौक, तिरंगा चौक, रामाधीन मार्ग होकर सुरजन गली कामठी लाइन से वापस भारत माता चौक, गुडाखू लाइन से होकर जूनी हटरी, जयस्तंभ चौक, महावीर चौक से म्युनिस्पिल स्कूल मैदान में समाप्त होगी।