संविधान नहीं होता, आरक्षण नहीं होता तो कवासी लखमा ना पंच बनते, ना सरपंच बनते, ना विधायक बन पाते। ये बात कइयों पर लागू होती है. लेकिन आज संविधान खतरे में हैं। जीतने संस्थान हैं, सबका अधिकार छीना जा रहा है। आरक्षण का लाभ तब मिलेगा, जब नौकरियां रहेंगी। सार्वजानिक उपक्रम अब बेचे जा रहे हैं, इनके बेचे जाने पर आप मौन क्यों हैंमुख्यमंत्री ने कहा कि अन्याय हो रहा है तो टकराना जरूरी है, ज़िंदा हो तो ज़िंदा नज़र आना जरुरी है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, सबकुछ बेचा जा रहा है, उसे बचाया जाना जरुरी है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अम्बेडकर चौक में बाबा साहेब की 20 फ़ीट की नई आदमकद प्रतिमा लगेगी। समाज के लिए मंगल भवन हेतु 50 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने वाचनालय और ऑडिटोरियम की भी घोषणा की।