कोरबा जिला

  • सात किलो गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    कोरबा 05 जुलाई । रायगढ़ से गांजा लेकर बाइक में कोरबा आ रहे खरसिया निवासी शांति गबेल पिता स्व.तामेश्वर सिंह…

  • शिकार करने बिछाए करंट से प्रवासी मजदूर की मौत

    कोरबा- जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आ जाने से एक प्रवासी मजदूर की मौत…

  • कोरबा : बैंगलुरू से आए वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञ डाॅक्टरों की देखरेख में चल रहा बीमार हाथी का उपचार : कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने कठराडेरा पहुंच हाथी के स्वास्थ्य की ली जानकारी

    अर्द्धव्यस्क हाथी के स्वास्थ्य में आ रहा सुधार, चिकित्सक जता रहे जल्द स्वस्थ्य होने की संभावना कोरबा वनमंडल अंतर्गत कुदमुरा वनपरिक्षेत्र के ग्राम कठराडेरा में 14 जून से बीमार अर्द्धव्यस्क  नर हाथी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आ रहा है। बैंगलुरू से आए वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञ डाॅक्टरों की देखरेख में हाथी को स्पेशल ट्रीटमेंट के साथ  विशेष डाईट दिया जा रहा है। हाथी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने आज कोरबा कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल भी मौके पर  पहुंची। यहां उन्होने वनमंडलाधिकारी सहित चिकित्सकों से हाथी के किए जा रहे ईलाज की पूरी जानकारी ली। श्रीमती कौशल ने दवाओं के साथ-साथ हाथी के लिए भोजन आदि की भी पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश वन अमले सहित  प्रशासनिक अधिकारियों को दिए है। उन्होने हाथी के ईलाज के लिए प्रशासन द्वारा सभी संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन  दिया। इस दौरान अतिरिक्त जिलादण्डाधिकारी संजय अग्रवाल, डीएफओ एन. गुरूनाथन, डिप्टी कलेक्टर देवेन्द्र प्रधान, बैंगलुरू से आए वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञ डाॅ. अरूण ए. शाह एवं डाॅ. प्रयाग एच. एस. भी मौजूद रहे।    डाॅ. अरूण शाह ने बताया कि हाथी के पेट में कीड़ो का संक्रमण है जिसके कारण वह कुछ खा पी  नहीं पा रहा था। हाथी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैय्या कराकर उसका उपचार किया जा रहा है। इस दौरान हाथी जल्दी रिकवर हो इसके लिए उसे दवाईयों के साथ ही विशेष आहार भी दिया  जा रहा है। हाथी के मलमूत्र, खून और गले की लार भी विशेष जांच के लिए रायपुर स्थित लैब भेजी गई है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होते ही हाथी को विशेष दवाईयां देना शुरू किया जाएगा। डाॅ. अरूण शाह ने बताया कि लगातार हाथी हर दो घंटे में तापमान और सांस की गति को नापा जा रहा है। उसे बेहतर सुविधा और आराम के लिए हर 6 घंटे में करवट दिलाई जा रही है। हाथी के हड़डियों को नुकसान से बचाने के लिए विशेष दवाईयां तथा स्प्रे भी किए जा रहे है। डाॅक्टरोें ने उम्मीद जताई है कि कुछ ही दिनों में यह नर हाथी पूरी तरह ठीक हो जाएगा।     डीएफओ एन गुरूनाथन ने बताया कि यह हाथी 14 जून को अपने झूंड से बिछडकर कठराडेरा गांव में एक ग्रामीण के घर में घूस गया था और पेट के बल लेट गया था। प्रारंभिक तौर पर कोरबा में उपलब्ध विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने हाथी की जीवन रक्षा के जरूरी  प्राथमिक उपचार किया था। बाद में कलेक्टर व उच्चाधिकारियों के निर्देशन पर हाथी को रेस्क्यु करने के लिए कोरबा तथा बिलासपुर से वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट की टीम भी कठराडेरा पहुंची हुई है।आसपास के गांवों में अलर्ट जारी – कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने गुरमा तथा आसपास के गांवो के निवासियो को हाथियों से सर्तक और सजग रहने की अपील की है। कलेक्टर ने कहा है कि अपने झूंड से बिछड़कर आए अर्द्धव्यस्क हाथी की खोज में हाथियों का झूंड गांव तक पहुंच सकता है। इसलिए सभी लोगो को हाथियों से सर्तक रहना चाहिए। अपने घरों में बहुत ज्यादा धान का भंडारण न करें। महुआ व शराब आदि न रखें, कटहल, केला आदि सब्जी तथा फलो को भी घरों से दूर रखें। श्रीमती कौशल ने वन अमले को लगातार ग्रामीण इलाकों में पेट्रोलिंग करने और पहले से ही  हाथियों से बचाव के सभी इंतजाम रखने के निर्देश दिए है। उन्होने जनपद पंचायत के सीईओ को कोटवारों के माध्यम से हाथियों से बचाव संबंधी मुनादी भी गांव-गांव में कराने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने हाथी की स्थिति और किए जा रहे ईलाज को देखते हुए उसके जल्द ही स्वस्थ्य होने की भी संभावना जताई है।

  • छत्तीसगढ़ में फांसी के फंदे पर लटके मिले दंपती और डेढ़ साल की बच्ची, पुलिस ने बताया आत्महत्या

    कोरबा- कोरबा जिले में एक दंपती और उनकी डेढ़ वर्ष की बच्ची घर में फांसी पर लटके हुए मिले हैं।…

  • कोरबा में मिले 27 कोरोना पॉजिटिव, मरीजों में कोई प्रारंभिक लक्षण नहीं

    कोरबा। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं देर रात आई कोरोना टेस्ट की…

  • अकेली महिला से किया रेप, वीडियो बनाकर देते था वायरल करने की धमकी

    कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. दरअसल, आरोपी राशन कार्ड देने…

  • कोरबा : कटघोरा को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में खुलेंगी नाई दुकान, सेलून, ब्यूटी पार्लर : ग्राहकों को पहले से लेना होगा अपाॅइनंटमेंट

    सोमवार से शुक्रवार तक सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे का समय निर्धारित कोरोना फैलाव रोकने नियमों-निर्देशों का करना…

  • कोरबा : भगवान मुख्यमंत्री पर हमेशा बनाये रखे अपना आशीर्वाद, बघेल थैंक यू..

    गुजरात और तेलंगाना से लौटे श्रमिक परिवारों ने बघेल का आभार माना आज दो परिवार वापस कोरबा लौटे, 14 दिन…

  • लॉकडाउन में पैरोल पर छूटे चोर ने युवती से किया रेप,

    कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा में बेसहारा और अकेले रह रही एक युवती के साथ रेप (Rape) की वारदात को अंजाम दिया…

  • जंगल में प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को खांट पर लादकर पहुंचाया अस्पताल

    कोरबा: छत्तीसगढ़ में लॉक डाउन और कोरोना कॉल में कोरबा के वनांचल क्षेत्र  लेमरू  में पुलिस का एक मानवीय चेहरा नजर…

  • कोरबा : सभी निजी चिकित्सालय और नर्सिंग होम नियमित रूप से संचालित करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

    कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण देश भर में लागू लाॅक डाउन के दौरान सभी संस्थान प्रतिष्ठान बंद रखे गये…

  • कोरबा : बीमार बुजुर्गों, गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं सहित हाई रिस्क वाले सभी लोगों को क्वारेंटाईन करने की मुहिम, कोरोना के फैलाव को रोकने की कवायद

    कोरोना का हॅाट स्पाॅट बन चुके कटघोरा के वार्ड नंबर 10 एवं 11 से संक्रमण के लिए हाई रिस्क  संभावना वाले सभी लोगों को क्षेत्र से निकालकर सुरक्षित क्वारेंटाईन सेंटरों में रखने की प्रक्रिया  शुरू हो गई है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने स्थानीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की और कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने तथा इसे नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। श्रीमती कौशल ने कोरोना संक्रमित कोर एरिया पुरानी बस्ती जामा मस्जिद पारा से सभी गर्भवती महिलाओं, शून्य से छह माह तक के बच्चों वाली शिशुवती माताओं सहित सभी बुजुर्गों को भी सुरक्षित क्वारेंटाईन सेंटरों में रखने के निर्देश दिये। डायबिटीज, ब्लड पे्रशर, पैरालिसिस, किडनी के रोग आदि से पीड़ित बीमार बुजुर्गों को भी संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए तत्काल कोर एरिया से बाहर क्वारेंटाईन सेंटरों में शिफ्ट करने के निर्देश कलेक्टर ने अधिकारियों को दिये। बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल, जिला पंचायत के सीईओ श्री एस. जयवर्धन, एसडीएम श्रीमती सूर्यकिरण तिवारी, सीएमएचओ डा. बी.बी.बोडे, डीपीएम श्री पद्माकर शिंदे भी उपस्थित रहे।        बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि तत्काल सर्वेलेंस टीम द्वारा कोर एरिया का घर-घर सर्वे कर बीमार बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, शिशुवती महिलाओं की पतासाजी की जाये और सूची तैयार कर उन्हें अलग-अलग सुरक्षित क्वारेंटाईन सेंटरों में भेजने की व्यवस्था की जाये। कलेक्टर ने आगामी एक-दो दिन बाद कोर एरिया के सभी घरों को भीतर से सोडियम हाइपोक्लोराईड सल्यूशन छिड़काव कर विसंक्रमिकृत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पूरे कटघोरा शहर को भी लगातार सेनेटाईज करते रहने के निर्देश दिए।  होम डिलेवरी में अब सब्जियां भी शामिल, घर बैठे मंगा सकेंगे कोरोना प्रभावित लोग- बैठक में  कलेक्टर श्रीमती कौशल ने अति आवश्यक सेवाओं में दवाई, राशन के साथ-साथ अब सब्जियों को भी शामिल कर दिया है। कोरोना प्रभावित कटघोरा के लोगों को अब सब्जियां दवाई और राशन की तरह वाट्सएप्प गु्रप पर आर्डर करने से घर बैठे मिल जायेगी। सब्जियां तीन दिन और पांच दिन की जरूरत के हिसाब से पैकेट के रूप में मिलेगी। लोगों को इनके दाम घर पहुंच सेवा देने वाले वालिंटियर को होम डिलेवरी के वक्त चुकाने होंगे। कोर एरिया में पिछले तीन दिनों से घर-घर सब्जी पहुंचाने का काम एसडीएम श्रीमती सूर्यकिरण के समन्वय से वालिंटियरों एवं नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों द्वारा सावधानी से किया जा रहा है। यह प्रयोग सफल रहा है और अब कलेक्टर के निर्देश पर इसे लॅाक डाउन पर चल रहे पूरे कटघोरा शहर में लागू किया जा रहा है

  • कोरबा : एक हजार 343 सेम्पलों की हुई जांच, लगभग बारह सौ से अधिक की रिपोर्ट निगेटिव

    कोरोना के संक्रमण से हॅाट स्पॅाट बने कटघोरा से संक्रमित कोर एरिया के 17 परिवारों को सावधानीवश विभिन्न क्वारेंटाईन सेंटरों में रहने…

  • कोरबा : बेटी के लिए नहीं मिल रही थी सिकिलिंग की दवाई, कलेक्टर को किया फोन, दवा लेकर पहुंचा वालिंटियर

    कटघोरा में कोरोना संक्रमण के कारण चल रहे सख्त लॅाक डाउन के बावजूद भी लोगों को अपनी जरूरत की सभी…

  • कोरबा : जिले के निजी अस्पताल और नर्सिंग होम्स का होगा नियमित संचालन, आम लोगों को स्वास्थ्य जाॅंच में नही होगी परेशानी : कलेक्टर ने सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग पालन करते हुए लोगों का ईलाज सुनिश्चित करने दिये निर्देश

    कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के अतिरिक्त अन्य लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के…