डोंगरगढ़। शराब के नशे में उपद्रव करने वाले शराबी के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। दिनांक 17 नवंबर को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति महावीर चौक डोगरगढ रोड किनारे सार्वजनिक जगह में शराब के नशे में अनाब-शनाब बोल रहा है । जिससे रास्ते में आने जाने वाले लोगों को नागवार होकर घृणा उत्पन्न हो रही थी। सूचना पर हमराह स्टाफ व गवाहान के मौका महावीर पारा डोगरगढ़ रोड़ किनारे पहुंचकर एक व्यक्ति को शराब के नशे में अनाप-शनाप बड़बड़ाते पकड़े जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम- दीपक ठाकुर पिता मनोहर ठाकुर उम्र 19 साल निवासी मुसराकला थाना डोगरगढ़ का रहने वाला बताया है। आरोपी दीपक ठाकुर का कृत्य धारा 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। जुर्म जमानतीय होने व सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर छोड़ा गया ।