छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : लॉज के कमरे में मिला युवक का शव, जांच में जुटी रायगढ़ पुलिस

रायगढ़ । रायगढ़ जिला मुख्यालय में स्थित एक लॉज के कमरे में युवक की फांसी पर लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई  में जुट गई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय में स्थित शांति लॉज के कमरा नंबर 211 में दिल्ली निवासी बिसंबर सिंह 35 साल की फांसी के फंदे पर लाश मिली है। बताया जा रहा है कि 28 सितंबर को उसने अपने नाम से कमरा बुक कराकर वहां रहते आ रहा थे, और कुछ दिनों से उसके कमरे का दरवाजा बंद था।  होटल संचालक ने बताया कि मृतक बिसंबर अंतिम बार 30 सितंबर को अपने कमरे से बाहर निकला था और वह सेल्समेन का काम करता था।

बुधवार सुबह कमरे से बदबू आने पर होटल स्टाफ के द्वारा जब कमरा खोलकर देखा गया तो युवक की लाश सड़ी गली अवस्था में फांसी के फंदे पर लटक रही थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजते हुए पूरे मामले की जांच में जुट गई है। युवक ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया है यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *