छत्तीसगढ़बस्तर जिला

CG : बस्तर में 1 नवंबर तक बारिश संभव

प्रदेश के दक्षिण हिस्से यानी बस्तर संभाग के सभी जिलों में अगले तीन-चार दिनों तक बारिश की संभावना है। शेष संभागों के कुछ-कुछ जिलों में एक-दो जगहों पर वर्षा हो सकती है। रायपुर में भी अगले एक-दो दिन हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस वजह से न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे लगे ओडिशा के ऊपर ऊपरी हवा का एक चक्रवात बना हुआ है। इसकी वजह से समुद्र से नमी आ रही है। खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ में इसका प्रभाव अधिक है। बस्तर संभाग के बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कांकेर तथा नारायणपुर में कहीं-कहीं पर बारिश हो सकती है। रायपुर संभाग में भी रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद में बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *