छत्तीसगढ़सरगुजा जिला

CG : शिक्षक की पत्नी और बेटी की मिली लाश

सरगुजा। जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुन्नी के मिडिल स्कूल के पीछे मां व बेटी की फांसी पर लटकी लाश मिली है। मृतका का पति हाई स्कूल कुन्नी में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। पति के स्कूल के सामने महिला द्वारा बेटी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। बहरहाल पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के परिजन और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई जा रही है। कुन्नी के सकरिया रोड निवासी मीना गुप्ता पति संजय गुप्ता (35) व उसकी सात साल की बेटी आस्था गुप्ता की फांसी की फंदे पर लटकी लाश कुन्नी केमिडिल स्कूल कैम्पस के पीछे पलाश के पेड़ में लटकी मिली है। मृतका का पति संजय गुप्ता हाई स्कूल कुन्नी में शिक्षक के पद पर पदस्थ है। महिला और उसके पति के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच मनमुटाव भी चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *