शख्स ने कहा- उसने नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसके बाद उसे लगातार अज्ञात लोगों से जान से मारने की धमकी मिल रही है. पुलिस ने शख्स की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है.
दुर्ग: राजस्थान के उदयपुर की घटना अभी शांत भी नहीं हुई है कि छत्तीसगढ़ में भी इसी तरह का मामला सामने आया है. दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के कैलाश नगर में एक युवक को अज्ञात लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है. युवक को ये धमकी नूपुर शर्मा के सपोर्ट में पोस्ट करने के बाद मिली है. बताया जा रहा है कि युवक ने कुछ दिन पहले नूपुर शर्मा के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था. जिसके बाद से लगातार अज्ञात लोगों की तरफ से जान से मारने की धमकी मिल रही है. युवक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर मिली जान से मारने की धमकी
बताया जा रहा है कि युवक ने कुछ दिन पहले नूपुर शर्मा के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसके बाद से उसे लगातार अज्ञात लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी मिली रही है. युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार कुम्हारी के कैलाश नगर वार्ड 11 निवासी ने 12 जून को अपने इंस्टाग्राम की आइडी से नुपुर शर्मा के पक्ष में एक मैसेज पोस्ट किया था, जिसके बाद उसे दो नंबरों से रिप्लाई आया और दोनों ने मैसेज में उसे जान से मारने की धमकी दी.
मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
कुम्हारी थाना प्रभारी प्रकाश शुक्ला ने बताया कि प्रार्थी ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट किया था. इसी बात को लेकर दो लोगों ने प्रार्थी को फोन से मैसेज करके धमकी दी कि तुम नूपुर शर्मा का समर्थन कर रहे हो तुम्हें हम जान से मार देंगे. इसके बाद प्रार्थी ने कुम्हारी थाने में आकर इसकी एफआईआर करवाई है. पुलिस जांच में जुट गई है
नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर हुई थी हत्या: मंगलवार को उदयपुर में दो लोगों ने कन्हैयालाल नाम के व्यक्ति की उसकी दुकान में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी थी. इसके बाद आरोपियों ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए अपना बयान सोशल मीडिया पर वीडियो बना कर पोस्ट किया था. वायरल वीडियो में हत्यारों ने प्रधानमंत्री को भी मारने की धमकी दी थी. हालांकि घटना के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने दोनों हत्यारों को पकड़ लिया था. इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही है. बताया जा रहा है पकड़े गए दोनों अपराधी आतंकवादी संगठनों से जुड़े हुए हैं.
