छत्तीसगढ़धमतरी जिला

जेल के अंदर कैदी ने लगाई फांसी, नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में काट रहा था सजा

जेल के अंदर कैदी ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में मची हड़कंप…

धमतरी। जिले में जेल के अंदर एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि मृतक कैदी अरबाज खान उर्फ अल्लू (19 साल) लालबगीचा वार्ड धमतरी का रहने वाला था। बताया जाता है कि अरबाज को नाबालिग लड़की को छेड़छाड़ के मामले में एक साल का सजा हुआ था। जिससे जेल में सजा काट रहा था।

बताया जाता है कि अरबाज पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। वहीं आज अरबाज ने जेल के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि आत्महत्या के सही कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मामले में जेल अधीक्षक ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *