कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने किया कोर्ट में सरेंडर,ED के छापे के बाद से था फरार

छत्तीसगढ़ के कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने शनिवार को रायपुर जिला न्यायालय में सरेंडर कर दिया। बीते कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में इन दिनों कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की चर्चा जोरों पर है। सूर्यकांत तिवारी के खिलाफ कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के कोड़ीगुड़ी ग्रामीण थाना में केस दर्ज किया गया है। सूर्यकांत ईडी के छापे के बाद से फरार था।
छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई के दौरान फरार हुए कोल व्यापारी सूर्यकांत तिवारी ने शनिवार को रायपुर में सरेंडर कर दिया। सूर्यकांत अपना चेहरा ढंक कर जस्टिस अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था। इसकी जानकारी मिलने पर ईडी के अफसर भी कोर्ट पहुंच गए हैं। देर शाम तक चली बहस के बाद कोर्ट ने सूर्यकांत को 12 दिन की रिमांड पर ईडी को सौंप दिया है।
इससे पहले 13 अक्तूबर को ईडी ने कार्रवाई के दौरान आईएएस आईएएस समीर विश्नोई सहित दो अन्य कोल व्यापारियों को पूछताछ के लिए बुलाया था। कोयला व्यापारियों में सूर्यकांत तिवारी के चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल शामिल थे। वहीं सूर्यकातं तिवारी फरार हो गया। इसके बाद से ईडी उसे तलाश कर रही थी। सूर्यकांत का नाम प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन मामले में सामने आया है।
सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेताओं व सरकार के बड़े अफसरों की धड़कनें तेज
सूर्यकांत तिवारी के सरेंडर करने के बाद अब सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेताओं व सरकार के बड़े अफसरों की धड़कनें तेज हो गई हैं। समझा जा रहा है कि उसके सीने में कई राज और नाम दफन हैं, यदि ईडी ने कड़ी पूछताछ की तो सूर्यकांत तिवारी कई नामों का खुलासा कर सकता है। उसके कांग्रेस और भाजपा के कई नेताओं के साथ रिश्ते हैं





