प्रदेश

परानीपुर : फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

लालगंज। थाना क्षेत्र के परानीपुर गांव में सोमवार को सुबह कमरे में पंखे के सहारे फंदे में लटकता विवाहिता का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। जानकारी होने पर पहुंचे मायके वालों ने दहेेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। सोनभद्र के कर्मा थाना क्षेत्र के पूरखास गांव निवासी सावित्री देवी ने अपनी पुत्री शैल कुमारी का विवाह वर्ष 2017 में लालगंज के परानीपुर गांव निवासी राजीव कुमार दुबे के साथ की थी। दोनों से एक पुत्र और एक पुत्री हैं। सोमवार को सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजन गए तो शैल कुमारी का शव कमरे में पंखे में लगे फंदे के सहारे लटक रहा था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। मौके पर सीओ लालगंज दीक्षांत राज और थानाध्यक्ष ज्ञानू प्रिया पहुंचीं। जानकारी होने पर पहुंचे विवाहिता के मायका वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। विवाहिता की मां सावित्री देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि दो लाख रुपये नकद और बाइक की मांग को लेकर उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाता था। दहेज नहीं मिलने पर पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *