छत्तीसगढ़दन्तेवाड़ा जिला (दक्षिण बस्तर)
दंतेवाड़ा ; अरनपुर में IED ब्लास्ट, 10 जवान शहीद; एक नागरिक की भी मौत

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार को नक्सली हमले में 10 जवान शहीद हो गए। वहीं एक नागरिक भी मारा गया है। सभी डीआरजी के जवान हैं। ये जवान अपने साथियों को लेने के लिए एक निजी वाहन से अरनपुर जा रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि जवाबी कार्रवाई में कुछ नक्सली भी घायल हुए हैं। मामला अरनपुर थाना क्षेत्र का है।





