राजनांदगांव। चिखली पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 562 ग्राम गांजा, 16,700 रुपए नगद, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और तीन नग चिलम समेत कुल 23,580 रुपए का माल जप्त किया गया है।
रेड कार्रवाई में पकड़ी गई गांजा तस्करी
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामनगर मदरसा रोड स्थित मकान में अवैध रूप से गांजा बेचा जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर रेड की कार्रवाई की और मौके से सिमरन खान (25 वर्ष), पति भक्तराज ढीमर निवासी रामनगर मदरसा रोड चिखली तथा उसकी सहयोगी गिरिजा जंघेल (25 वर्ष), पिता भगवान दास निवासी सोहागपुर थाना परपोड़ी जिला बेमेतरा को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
इसे भी पढे : Rajnandgaon: युवा सरपंच की मौत, क्षेत्र में शोक