राजनांदगांव। सोमनी के नजदीक ग्राम पंचायत ककरेल के युवा सरपंच अभिषेक पाटिला (30 वर्ष) का निधन हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अभिषेक अपने पिता का इलाज कराने के लिए एक निजी अस्पताल आए हुए थे। इसी दौरान चार मंजिला इमारत से गिरने के बाद उनकी मौत हो गई।
अभिषेक का शव मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इधर, गांव के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल और मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मौत की परिस्थितियों पर कई सवाल उठाए।
युवा सरपंच की अचानक हुई मौत ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। आसपास के ग्रामीणों में इस घटना को लेकर गहरा संदेह है कि आखिर मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढं : राजनांदगांव: होटल अवाना के पास विवाद, तलवार से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार