बलों में भर्ती की अग्निपथ योजना का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित की गई अग्निपथ योजना भारत के युवाओं को देश की रक्षा व्यवस्था से जुड़ने और देश सेवा कर सुनहरा अवसर है।पिछले दो वर्षों से सेना में भर्ती की प्रक्रिया नहीं होने के कारण युवाओं को सेना में भर्ती होने का अवसर नहीं मिल सका था। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर सरकार ने अग्निवीरों को भर्ती के आयु सीमा इस बार 21 वर्ष से बढ़ाकर 23 वर्ष कर दी है। उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं छात्रों से अपील की है कि वे इसकी तैयारी में जुट जाएं योजना को लेकर किसी तरह के बहकावे या भ्रम में न आए। श्रीमती भंडारी ने आगे कहा कि अग्निपथ योजना से देश के लाखों युवाओं को सेना में भर्ती होने का सपना पूरा होगा। युवाओं को जल सेना व वायु सेना में भर्ती किया जाएगा ।इस योजना के तहत सेना में शामिल होने और युवाओं को चार साल तक सेवा के बाद बड़ी राशि के साथ रिटायर किया जाएगा।