बस्तर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। रायपुर-जगदलपुर NH-30 में शुक्रवार को तड़के सुबह यात्री बस और कार में टक्कर हुई है। 4 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जगदलपुर में एनएच 30 पर आज सुबह करीब पौने तीन बजे एक यात्री बस और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, घटना के तत्काल बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कार और बस के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में युवकों के शव इस कदर फंस गए कि उसे निकालने के लिए गैस कटर का उपयोग किया गया। गैस कटर की मदद से कार को काटकर दो युवकों के शव को बाहर निकालना गया।

मामले की जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि पायल ट्रैवल्स की बस सीजी 07 ई 9922 जो यात्रियों को लेकर जगदलपुर की ओर आ रही आ रही थी। मेटावाड़ा पुल के पास जगदलपुर की ओर से आसना की ओर जा रही टाटा नेक्सान वाहन जिसमे युवक सवार थे। इस दौरान यात्री बस ने कार को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में कार में सवार चार युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत गई।
इधर, मौके से बस चालक व परिचालक फरार हो गए। वही मृतकों के शव को निकालने के लिए पुलिस को गैस कटर का उपयोग किया गया है, जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी लगते ही लोगों का जमावाड़ा लगाना शुरू हो गया। खबरों के अनुसार चारों मृत युवक जगदलपुर के अलग-अलग जगह के थे जबकि एक युवक सुकमा का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मृतकों के परिजनों के बारे में पतासाजी कर रही है।
बस में सवार थे 35 यात्री, सभी सुरक्षित
सिटी एसपी ने बताया कि घटना के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने 5 घंटे घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। मृतकों की पहचान दिनेश सेठिया, गौतम गाइन (मारकेल), सचिन सेठिया (नगरनार), अभिषेक सेठिया (जगदलपुर), शाकिब खान (छिंदगढ़ जिला सुकमा) निवासी के तौर पर हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया। पुलिस के अनुसार बस में 35 की संख्या में यात्री सवार थे, जिन्हें कोई चोट नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।