झज्जर में पलड़ा मार्ग पर खेतों में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान संजय पुत्र कवल सिंह निवासी दूबलधन के रूप में हुई। व्यक्ति के शरीर पर लाठी-डंडों के निशान है और जानवरों ने मुंह को नोच रखा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया गया। बेरी थाना प्रभारी जितेंद्र का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पलड़ा मार्ग पर खेतों में करीब 53 साल के व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तो व्यक्ति के शरीर पर लाठी-डंडों के निशान भी थे और मुंह को जानवरो ने नोच रखा है।