छुरिया- ग्राम पंचायत शिकारीमहका में सरपंच चुनाव के बाद उपसरपंच का चुनाव सम्पन्न हुआ । पंचायत में सरपंच सहित कुल 14 पंचों ने ग्राम विकास में सहभागिता निभाते हुए पंच दिनेश साहू को सभी की आपसी सहमति से नायब तहसीलदार विजय साहू के समक्ष निर्विरोध उपसरपंच पद पर निर्वाचित किया गया । उनके निर्विरोध उपसरपंच निर्वाचित होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर उमड़ पड़ी और फटाखे फोड़कर गांव में विजय जुलुस निकाला गया ।