राजनांदगांव। हैदराबाद के संगारेड्डी में टारगे बाल नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्पर्धा में छग की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। टीम का पहला मुकाबला राजस्थान, दूसरा सीबीएससी से हुआ। दोनो ही मैंच रिंकी सरगुजा (शूटर) की बदौलत मैंच जीतने में सफल होकर क्वाटर फाइइनल में जगह बनाई। तीसरा मैंच केरला के साथ हुआ। जिसमें परमेर्श्वरी कबीरधाम, जमुना, बेमेतरा, रिंकी सरगुजा, नैंशी सरगुजा की बदौलत केरला को हराकर सेमी फाइनल में पहुंची।
सेमी फाइनल मैच राजस्थान तथा छत्तीसगढ़ के मध्य खेला गया। जिसमें एक से मैंच हारकर तीसरे स्थान के लिए छत्तीसगढ़ ने जगह बनाई और केरला को शिकस्त दी। इस प्रकार नेशनल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की बालिका टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। छत्तीसगढ़ की गर्ल्स टीम से जमुना, बेमेतरा को बेहतर खेलते हुए डायमंड के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। टीम में रिंकी सिंग, नैन्शी कश्यप सरगुजा, मंजू साहू, रीना मीरज, परमेर्श्वरी कर्वधा, जमुना बेमेतरा का खेल में शानदार प्रदर्शन रहा।
बालकों ने भी खूब बहाया पसीना बालक वर्ग का पहला मैंच पांडिचेरी और उत्तरप्रदेश से हुआ। संर्घषपूर्ण मैंच में जीत हासिल नहीं कर सकी। लेकिन दोनों मैंच रोमांचक रहे। बालक वर्ग की टीम में योगेश कवर्धा, राजेश्वर बेमेतरा, चंदनेश साहू बिलासपुर का शानदार प्रदर्शन रहा। टीम के साथ छग राज्य के टारगेट बाल के जनरल सेक्रेटरी सुनील नागदौने भी टीम के साथ रहे। जिला क्रीडा अधिकारी किशोर मेहरा, प्राचार्य पीएल साहू, व्यायाम शिक्षक अशोक मेहरा, राजेश प्रताप सिंग, शरद पंसारी, आबिद, महेश शर्मा, जयपाल धारगावे, डेनियल फ्रांसिस, ऋषि मेश्राम, हेमंत सोनवानी, निशार अहमद, अखिलेश मिश्रा, योगेश द्विवेदी, सन्नाी, उषा चटर्जी, राजा राम देवांगन, मनोज गंगबेर, केशो राम पाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है और भरोसा जताया है कि आने वाले समय में टारगेट बाल की होने वाली स्पर्धाओं में में और भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्य से आगे बढ़ते हुए स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब होंगे।