विकास कार्यो सड़क पुल-पुलिया निर्माण का लिया जायजा
कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा एवं पुलिस अधीक्षक श्री कमलोचन कश्यप ने भैरमगढ़ ब्लाक के अति संवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र बेचापाल का निरीक्षण कर सड़क] पुल&पुलिया निर्माण कार्य का जायजा लिया। वहीं बेचापाल के उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार तथा दवाई की उपलब्धता की जानकारी ली एवं स्वास्थ्य केन्द्र में साफ सफाई रखने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री कटारा ने सड़क एंव पुल&पुलियों का निरीक्षण कर निर्माण कार्य को शीघ्रता पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये और मौके पर उपस्थित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।