रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पी एल पुनिया तीन दिवसीय दौरे पर आज शनिवार को रायपुर पहुंचे है। वे यहां पार्टी के नेताओं से भेंट-मुलाकात करने के साथ ही 15 अगस्त को आजादी गौरव पदयात्रा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कहा कि भाजपा की स्थिति ठीक नहीं है। राजधानी पहुंचे ही पुनिया ने भाजपा पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के अंदर अंतर्कलह की स्थिति है। इसके चलते 4 साल में 4 अध्यक्ष बदले गए है। कांग्रेस में सब कुछ ठीक चल रहा है, बदलाव की कोई जरूरत नहीं है।
पीएल पुनिया ने कांग्रेस में बदलाव के सवाल पर कहा, कांग्रेस पार्टी में किसी तरह की कोई बदलाव की जरूरत नहीं है।कांग्रेस पार्टी में सब कुछ ठीक चल रहा है। सत्ता और संगठन में तालमेल है, कांग्रेस इसलिए लगातार चुनाव जीत रही। उपचुनाव, निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव सब में कांग्रेस जीती है।
संगठन में बदलाव से कुछ नहीं होगा। वे घर बैठे चुनाव जीतने की तैयारी करते रहें, लेकिन कांग्रेस जमीन पर जाकर काम करती है। प्रदेश कांग्रेस में बदलाव के प्रश्न पर पुनिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में किसी तरह की कोई बदलाव की जरूरत नहीं है। पार्टी में सब कुछ ठीक चल रहा है। सत्ता और संगठन में तालमेल है, कांग्रेस इसलिए लगातार चुनाव जीत रही है। उपचुनाव, निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव सब में कांग्रेस जीती है। बताते चलें कि प्रदेश कांग्रेस में संगठन चुनाव की प्रक्रिया चल रही है।