ऽ गुण्डे, बदमाशों पर थाना बसंतपुर की ताबड़तोड कार्यवाही
ऽ एक आरोपी से 01 पिस्टल, 02 नग कारतूस जप्त एवं दूसरे आरोपी से एक तलवार जप्त
ऽ आरोपी चंदन चौधरी पिता यशवंत चौधरी उम्र 24 साल निवासी वार्ड नं0 42 राजीव नगर थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव
ऽ आरोपी आशीष पाण्डया पिता स्व0 उज्जवल पाण्डया उम्र 26 साल निवासी उड़िया बस्ती प्रभात नगर लालबाग थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव

हिस्ट्रीशीटर, गुण्डे बदमाशों और आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने का श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजय महादेवा, नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री गौरव राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक सी.आर.चन्द्रा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। दिनांक 08.09.2022 को मुखबीर से सूचना मिली कि गौरवपथ रोड राजीव नगर जाने वाले रास्ते चौक के पास एक युवक अपने हाथ में पिस्टल रखकर आने जाने वाले लोगो को दिखाकर डरा धमका रहा है की सूचना पर पुलिस टीम पहुंचकर घेराबंदी करने लगी तो देखा कि एक व्यक्ति पिस्टल हाथ में लेकर लोगो को दिखाकर डरा धमका रहा था जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तत्काल पकड़कर नाम पता पूछने पर अपना नाम चंदन चौधरी पिता यशवंत चौधरी उम्र 24 साल निवासी वार्ड नं0 42 राजीव नगर थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से 01 नग पिस्टल एवं 02 नग कारतूस जप्त कर आरोपी को थाना लाकर विधिवत पूछताछ करने पर आरोप कबूल करने पर आरोपी चंदन चौधरी को दिनांक 08.09.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया।
उसी प्रकार दिनांक 08.09.2022 को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति फुरसत के पल चौक के पास एक बड़ा सा तलवारनुमा हथियार लेकर लोगो से झगड़ा लड़ाई कर रहा है जिसकी सूचना पर पुलिस टीम तस्दीक हेतु बसंतपुर पेट्रोलिंग हमराह स्टाफ के रवाना होकर फुरसत के पल चौक के पास पहुंचकर घेराबंदी कर मौके पर एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा गया जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम आशीष पाण्डया निवासी उड़िया बस्ती प्रभात नगर लालबाग का रहने वाला बताया। आरोपी के कृत्य से थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 641/2022 धारा- 25,27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी के कब्जे से तलवारनुमा हथियार जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
उसी प्रकार शहर के विभिन्न जगहों पर रात्रि में आपराधिक उद्देश्य से घूमने वाले नशाखोरी करने वाले एवं नशे का व्यपार करने वाले कुल 07 बदमाशो को धारा 151 जाफौ में गिरप्तार कर धारा 107,116(3) जाफौ के तहत प्रतिबंधित करने माननीय न्यायिक दण्डाधिकारी के समक्ष पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सी.आर.चन्द्रा, उप निरीक्षक हरिश्चन्द्र मिश्रा, सउनि इब्राहिम खान, महिला प्र0आर0 831 सविता वर्मा, आरक्षक देवेन्द्र पाल, कमल यादव की भूमिका सराहनीय रही। इस कार्यवाही से निश्चित ही आम जनता का पुलिस पर विश्वास बढ़ा है। राजनांदगांव पुलिस द्वारा लगातार बेहतर कार्यवाही करने का प्रयास जारी रहेंगी।