राजनांदगांव . पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा जिले में चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डोंगरगढ़ श्रीमती नेहा पांडे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ के0के0 पटेल, डीएसपी मोहम्मद नासिर भाटी के मार्गदर्शन में थाना बागनदी में अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।
इसी क्रम में निरीक्षक सी0आर0 चंद्रा थाना प्रभारी बाघनदी, सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार झा, आर0 शिवचरण मंडावी, आरक्षक आसाराम ध्रुव के द्वारा दिनांक 03.08.2022 जरिए मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक सफेद कलर के कार ब्रेजा क्रमांक CG/15/DE/1588 में भारी मात्रा में मध्यप्रदेश ब्रांड का शराब लेकर मध्य प्रदेश से देवरी होते बाघनदी तरफ आने वाली है कि सूचना पर रात्रि बागनदी बस स्टॉप चौक के पास लगाकर नाकाबंदी किये वाहन चालक अपने वाहन को तेज भगा कर स्टॉपर को ठोकर मार कर भागने लगा पुलिस को पीछे आते देखकर दीवानटोला मोड़ NH53 में गाड़ी खड़ीकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया अज्ञात चालक आरोपी वाहन का छोड़कर भाग गया वाहन के अंदर तलाशी लेने पर 05 पेटी मैकडावल नंबर 1 कुल 60 नग कुल मात्रा 45000 ML कीमत ₹53940 एवं 05 पेटी गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब कुल 250 नग कुल मात्रा 45000 ML कुल कीमत ₹26750 मध्य प्रदेश निर्मित शराब मिला जो छत्तीसगढ़ सरकार को बिना टैक्स पटाएं दिगर राज्य मध्य प्रदेश का नान ड्यूटी पेड़ शराब एवं एक कार ब्रेजा क्रमांक CG/15/DE/1588 कीमती 08 लाख रुपए का जुमला ₹8,80,690 रुपये की संपत्ति जप्त कर अज्ञात वाहन चालक एवं वाहन मालिक के विरुद्ध थाना बाघनदी में अपराध क्रमांक 61/22 धारा 34(2),36 आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया जिसमें आज दिनांक 04.08.2022 को वाहन मालिक मनीष कुमार खांडेकर निवासी भिलाई दुर्ग को माननीय न्यायालय डोंगरगढ़ रिमांड हेतु पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना बाघनदी स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा