राजनांदगांव – खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं जिला हॉकी संघ राजनांदगांव तथा समस्त खेल संघ के संयुक्त तत्वधान में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती खेल दिवस के रूप में नगर के खेल प्रेमियों द्वारा द्वारा उतसाहपूर्वक मनाई गई इस अवसर पर सुबह 7:30 बजे अन्तरस्ट्रीय हॉकी स्टेडियम से समस्त खेल से जुड़े खिलाड़ियो द्वारा रैली निकाली गई जो विभिन्न मार्गों से होती हुई गौरव पथ स्थित मेजर ध्यानचंद स्मारक पहुची वंहा पर मेजर ध्यानचंद, एरमन बेस्टियन ,(ओलंपियन) एवं आर एन पटेल, कि प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया तत्पश्चात रैली वापस अन्तरस्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पहुची वंहा पर संगोष्टी सभा का आयोजन किया गया।
संगोष्टी सभा छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी के मुख्यआतिथ्य तथा जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता वरिष्ठ हॉकी कोच भूषण सॉव अन्तरस्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे अन्तरस्ट्रीय वालीबॉल खिलाड़ी रेखा पदम के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुई।
मुख्य अतिथि श्री फ़िरोज़ अंसारी ने अपने उध्बोधन में कई जो बच्चे आज इस खेल से जुड़े है वो अपने जीवन मे एक गोल बना कर खेले जिससे कि वह अपने शहर का नाम पूरे देश मे रौशन करेंगे उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद जी को आदर्श मानकर खेल भावना से खेले तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी नर्सरी का नाम रौशन करे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हॉकी कोच श्री भूषण सॉव ने कहा कि मेजर ध्यानचंद जी का आगमन सन 1971 में राजनांदगांव की धरती पर हुआ था। हॉकी की नर्सरी की उपाधि राजनांदगांव के मेजर ध्यानचंद जी द्वारा दी गई थी तथा उनको नगर भरामन कराया गया जंहा उन्हें राजनांदगांव के हर गली में हॉकी खेलते बच्चे को देखा था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मृणाल चौबे अन्तरस्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ने दादा ध्यानचंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि दादा की खेल कौशल की बदौलत भारत को ओलंपिक में 4 गोल्ड प्राप्त हुए थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री शिवनारायण धकेता ने खेल दिवस में सभी वरिष्ठजनों व हॉकी खिलाड़ियो की गरिमामयी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त हुए सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
संगोष्टी सभा पश्चचात बालिका वर्ग का प्रदर्शन मैच राजनांदगांव ग्रे विरुद्ध राजनांदगांव रेड के मध्य खेला गया जिसमें राजनांदगांव ग्रे ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
स्व. मेजर ध्यानचंद स्मृति इंटर क्लब प्रतियोगिता वके तहत आज पहला मैच सुबह 8 बजे पैंथर्स क्लब विरुद्ध एमसी इलेवन मिलचल के मध्य खेला गया जिसमें दोनों ही टीम शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मध्यंतर तक 1-1 कि बराबरी पर रही किन्तु मिलचल ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच के आखिरी समय मे गोल कर जीत दर्ज कर ली। उसी प्रकार आज का दूसरा मैच लालबाग विरुद्ध यूथ क्लब के मध्य खेला गया दोनों ही टीम लगातार एक दूसरे के गोल में गोल दागते चले गए और मैच के मध्यंतर के बाद यूथ क्लब ने 0 के मुकाबले 1 गोल से बढ़त बना ली थी जिसके जवाव में लालबाग ने गोल कर 1-1 की बराबरी पर ला दिया मैच बड़ा ही रोमाचकरी चला रहा था कि लालबाग की टीम ने मैच के 44 वे मिनट में गोल कर 1 के मुकाबले 2 गोल से बढ़त बना रखी थी जिसके मिकबले यूथ क्लब ने मैच के 47वे मिनट में व 49 मिनट में लगातार 2 गोल करते हुए मैच को 2 के मुकाबले 3 गोल से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया
इस अवसर पर ए. एक्का (सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग) ऋषि शास्त्री (पार्षद) दिग्विजय स्टेडियम के प्रबंधक रणविजय प्रताप सिंह, हॉकी कोच अनुराज श्रीवास्तव आबिद बेग (सचिव जिला व्हालीबाल संघ) प्रिन्स भाटिया (सचिव जिला हैंडबाल संघ) प्रेरण राणे, संध्या पदम, साई के कोच पिंकी, किशोर धीवर, अनिल यादव, छबि लाल, गुणवंत पटेल, दीपक सिन्हा, छोटे लाल, अमित माथुर, तुलसी सिन्हा, चंदन सिंह, भागवत यादव, मुन्ना जायसवाल, सब्बीर हैदरी, अशोक नागवंशी, संतोष चोखाद्रे, विकास वैष्णव, दिलीप रावत, लक्मन यादव, शकील अहमद, खेमराज सिन्हा, अभिनव मिश्रा, राजेश निर्मलकर, जिम्मी साहू, चंद्रहास साहू, तौफीक अहमद, सुखदेव निर्मलकर, पीताम्बर, कृष्णा यादव आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम के संचालन दिग्विजय स्टेडियम के प्रबंधक रणविजय प्रताप सिंह ने किया तथा हॉकी कोच कार्यक्रम संयोजक अनुराज श्रीवास्तव ने इस आयोजन को सफल हेतु आभार व्यक्त किया।