राजनांदगांव। बसंतपुर पुलिस ने मोबाईल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी जिसकी उम्र 29 वर्षीय नवीन गोयल और दूसरा आरोपी 30 वर्षीय शेख मकसूद शहर के नंदई कुंआ चौक और हाट बाजार के पीछे डबरीपारा का रहने वाला है। घटना बीते तीन फरवरी की है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अर्जुन्दा बोडना निवासी लुकेश्वर साहू तीन फरवरी को राजनांदगांव शहर आया था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लुकेश्वर मोहारा बायपास स्थित शासकीय मदिरा दुकान में शराब खरीदने लाइन पर खड़ा था, तभी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब से मोबाईल चोरी कर लिया। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने शराब दुकान सहित आसपास क्षेत्र में लगे सीसी टीवी कैमरे की मदद ली और संदेहियों को पकड़ा गया।