राजनंदगांव । ठेठवार पारा वार्ड नंबर 38 निवासी सुदर्शन यादव का आज 19 नवम्बर को तकरीबन रात 10:00 बजे दिन रविवार को निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी अंतिम यात्रा कल 20 नवम्बर दिन सोमवार दोपहर 12:00 बजे उनके निज निवास स्थान ठेठवार पारा के पास से निकाली जाएगी। उनका अंतिम संस्कार लखोली स्थित मुक्तिधाम में किया जायेगा। वे अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र और एक पुत्री सहित भरापुरा परिवार छोड़कर स्वर्ग सिधार गए। ज्ञात हो कि वे प्रेस कर्मी गेंदलाल यादव के पिताजी थे।