राजनांदगाॅव, – पोला त्यौहार के अवसर पर मोहला विकासखण्ड के दूरस्थ एवं सुदूर वनांचल के ग्राम मुरेर में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला बालोद के जनसम्पर्क अधिकारी एवं ग्राम मुरेर के निवासी श्री चन्द्रेश कुमार ठाकुर उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत मार्री के सरपंच श्रीमती गैंदकुंवर ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मार्री के उप सरपंच श्री जगन्नाथ चुरेन्द्र, ग्राम मुरेर के वरिष्ठ नागरिक श्री लतखोर सिंह नुरेशिया, श्री बिहउ राम भुआर्य, श्री रेशम नुरेशिया, संतोष कोरेटी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे। इस दौरान रस्साखींच, मटकी फोड़, कबड्डी, कुर्सीदौड़ आदि विभिन्न ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया। रात्रि में नन्हे-मुन्हे बच्चों का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।