छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मिलन समारोह एवं वार्षिक उत्सव 22 मई को राजनांदगांव में मनाया गया। इसमें जिला स्तरीय समस्त सीएचओएस का मिलन समारोह हुआ। इसमें जिले के लगभग 110 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सम्मिलित हुए।
संघ पदाधिकारियों के समक्ष अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के साथ साथ पदीय कार्यों के निर्वहन के दौरान आ रही समस्याओं से अवगत कराया। इसको संघ ने गंभीरता से लेते हुए प्रांत अध्यक्ष के निर्देशानुसार जिला संयोजक एवं जिला अध्यक्ष के माध्यम से जल्द से जल्द मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से मिलकर हल निकालने को कहा गया। बैठक में मुख्यत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को सेक्टर सुपरवाइजर आरएमए या बीपीएम के द्वारा मौखिक रूप से आदेशित करके नियमित टीकाकरण करवाया जा रहा है जो कि यह एक सीएचओ का कार्य दायित्व नहीं है।
अपितु इसको एएनएम, आरएचओ के माध्यम से कराया जाना है। इस संबंध में जिला अध्यक्ष के माध्यम से सीएमएचओ को संघ के द्वारा पत्र लिखकर समाधान कराया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत स्तर के रविंद्र तिवारी, प्रफुल्ल कुमार, विकास कुमार यादव, सत्यम हुमने, सोहन लाल कुंभकार, अमित कुमार पारधी, कालिका प्रसाद दुबे उपस्थित थे। अंत में हेमंत कुमार साहू ने प्रांत से आए समस्त पदाधिकारी, जिले के समस्त पदाधिकारियों व अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।